रक्षा शक्ति विवि के रजिस्ट्रार को शो-काज

1 Min Read

रांची। उच्च शिक्षा विभाग ने रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल राजेश को शो-कॉज किया है।

कर्नल राजेश के खिलाफ कई गंभीर आरोपों के बाद राजभवन ने एक जांच कमेटी बनाई थी।

कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद राजभवन ने आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ उच्च शिक्षा विभाग को कुलसचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसके बाद उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने कर्नल राजेश को शो-कॉज करते हुए जवाब मांगा है।

रिपोर्ट में उनके खिलाफ दिए गए तथ्यों पर विभागीय सचिव ने उनका पक्ष जानना चाहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार स्पष्टीकरण का उचित जवाब नहीं मिलने पर कर्नल राजेश बर्खास्त भी किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार जुटी विधानसभा चुनाव की तैयारी में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं