RIMS-2 dispute:
रांची। रांची के कांके में रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर 24 अगस्त को हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 85 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह एफआईआर कांके के अंचलाधिकारी (सीओ) अमित भगत की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।
क्या है एफआइआर मेः
शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और पुलिस पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, हालात नियंत्रित करने के लिए पांच आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लेकिन भीड़ नहीं मानी और हरवे-हथियार के साथ पुलिस पर हमला कर दिया।
सर्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गयाः
इस दौरान करीब 127 एकड़ जमीन पर चल रही घेराबंदी को नुकसान पहुंचाया गया और लगभग 1300 सीमेंट के खंभे तोड़ दिए गए, जिससे भारी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ। घटना में चार पुलिसकर्मी महाबीर टोप्पो, ममता कुमारी, चिंतामणि और नेलेन पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन पर लगे आरोपः
आरोप है कि पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, देवेंद्र महतो, जगलाल पाहन, प्रेमसाही मुंडा समेत अन्य नेताओं ने भड़काऊ नारे लगाए और भीड़ को उकसाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने निर्माण स्थल में जबरन घुसकर ट्रैक्टर चलाकर विरोध जताया। वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और चश्मदीदों की पहचान के आधार पर जिन 85 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं गीताश्री उरांव, देवेंद्रनाथ महतो, जगलाल पाहन, प्रेमसाही मुंडा, रितेश उरांव, निशा भगत, नेलशन भगत, आरती कुजूर, लक्ष्मीनारायण मुंडा, रीजा उरांव, बिरसा उरांव, किरपाल उरांव।
अन्य नामित आरोपीः
विगल उरांव, जितनाथ बेदिया, किरण टोप्पो, विश्वकर्मा टोप्पो, छोटू उरांव, राधे टोप्पो, अमृत टोप्पो, विकास टोप्पो, दयामनी टोप्पो, राजू उरांव, पूनम देवी, विनीता टोप्पो, संजय टोप्पो, मनोज टोप्पो, कैलाश उरांव, महादेव उरांव, पूरनी देवी, मुन्नी देवी, स्पेश टोप्पो, विजय टोप्पो, शैलेंद्र टोप्पो, डुभम देवी, मनीषा टोप्पो, अमर टोप्पो, गीता टोप्पो, अशोक कुजूर, बंधन टोप्पो, बॉबी टोप्पो, प्रीती टोप्पो, पुष्पा खलखो, अमित गाड़ी।
कांके थाना में दर्ज अन्य नामः
छोटू टोप्पो, रोडित लिंडा, सकील टोप्पो, अशोक टोप्पो, सतीश टोप्पो, अगर तिर्की, कलिका गाड़ी, मंजुला गाड़ी, डबलू मुंडा, फूलचंद्र तिर्की, अजय भूटकुंवर, फुलकेश्वर बैठा, अनुज मुंडा, अर्जुन गाड़ी, विशाल उरांव, बलक उरांव, रोहित कच्छप, विशाल मुंडा, अमर तिर्की, हर्षिता मुंडा, रामविलास महतो, रोबिन महतो, मनोज कुमार, सीताराम महतो, विनोद महतो, रामानंद टोप्पो, अशोक मागु, लाखो जसेंत, चांडूल एतवा, बंदीराम टोप्पो, सुकरा टोप्पो, नूतन टोप्पो, नीलम टोप्पो, ज्योति टोप्पा, पिंकी देवी, नेहा बांडो, सगीता देवी।
इसे भी पढ़ें
Ranchi RIMS-2: ऐशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलीटी अस्पलात होगा रांची का रिम्स-2









