Jharkhand government teachers: Jharkhand के सरकारी शिक्षकों को राहत, अब नहीं देनी पड़ेगी हिंदी टिप्पण परीक्षा

2 Min Read

Jharkhand government teachers:

रांची। राज्य सरकार ने हिंदी टिप्पण परीक्षा से शिक्षकों को मुक्त कर दिया है। कार्मिक विभाग ने सभी जिलों के डीसी को पत्र भेजकर इसे स्पष्ट किया है। रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विगत तीन माह से यह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने पर सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने के बाद पूरे राज्य में उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद कार्मिक विभाग ने इसे स्पष्ट किया।

विभाग ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पक्ष को सही मानते हुए कहा कि राज्य के सरकारी विद्यालयों को हिंदी टिप्पण परीक्षा में शामिल होने और उत्तीर्ण होने की आवश्यकता नहीं है।

शिक्षकों को टिप्पणी लिखने की जरूरत नहीः

उपायुक्तों को भेजे गए पत्र में विभाग ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य निर्वहन में टिप्पणी लिखने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए इन्हें इसकी परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।
विभाग ने इसे लेकर बिहार सरकार के वर्ष 1987 में जारी पत्र की प्रति भी सभी उपायुक्तों को भेजी है। इस पत्र के बाद रांची जिले के शिक्षकों पर विगत तीन माह से लगी वेतन वृद्धि की रोक अब निष्प्रभावी हो गई है।

तीन माह से शिक्षक परेशानः

इधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी, महासचिव राममूर्ति ठाकुर, प्रवक्ता नसीम अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा ने कहा है कि कार्मिक विभाग के इस पत्र ने संघ के पूर्व से कहे जा रहे पक्ष को सही माना जबकि तीन माह से शिक्षकों को एक अनचाही परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मेडिकल कंसल्टेंट की भर्ती, सैलरी 1000 रुपए प्रति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं