Ranchi city bus: रांची में सिटी बसों पर ब्रेक! यात्री परेशान, 50 कर्मियों की छंटनी

2 Min Read

Ranchi city bus:

रांची। रांची में सिटी बस सेवा अचानक बंद हो गई है। इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग 50 ड्राइवर और कंडक्टरों को नौकरी से हटा दिया गया, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई। इस फैसले से नाराज अनुबंध कर्मचारी अब सड़क पर उतर आए हैं। कचहरी चौक पर कर्मचारी बसों के सामने बैठकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

रूट में बदलाव, यात्री अनजानः

हालांकि प्रशासन ने बसों का परिचालन वैकल्पिक मार्गों से शुरू किया है, लेकिन इससे यात्रियों को रूट में बदलाव के चलते परेशानी हो रही है।

अब फिरायालाल चौक पर होगा प्रदर्शनः

धरना दे रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे फिरायालाल चौक पर जाकर भी बसों के सामने बैठकर प्रदर्शन करेंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था और भी प्रभावित हो सकती है।

प्रभावित सेवाएं और यात्रियों की दिक्कतेः

रोजाना बसों से यात्रा करने वाले स्कूली छात्र, ऑफिस जाने वाले लोग और बुज़ुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बस स्टॉप पर इंतज़ार कर रहे यात्रियों को देर तक बसों का इंतज़ार करना पड़ा। वैकल्पिक रूट से बसें चलाए जाने की वजह से यात्रियों को अतिरिक्त किराया और समय देना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

काम पर लौटे झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं