Property will become expensive: 1 अगस्त से रांची में महंगी होगी संपत्ति, 10% तक बढ़ेगी जमीन और फ्लैट खरीद की दर

2 Min Read

Property will become expensive:

रांची। 1 अगस्त 2025 से रांची और आसपास के क्षेत्रों में जमीन या फ्लैट खरीदना महंगा हो जायेगा। जिला निबंधन कार्यालय नई सरकारी मूल्यांकन दरें लागू लागू करने जा रहा है। नई दरों के लागू होने के बाद संपत्ति की कीमतों में औसतन 8 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, कुछ प्रमुख और विकसित इलाकों में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। नई दरें रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों और 13 मौजा में प्रभावी होंगी। हालांकि, 31 जुलाई तक पुरानी दर पर ही जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री होगी।

इन वार्डों में जमीन और फ्लैट होंगे महंगेः

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने उन क्षेत्रों की पहचान कर ली है जहां मूल्यवृद्धि संभावित है और वहां की प्रारंभिक तैयारी की जा रही है। इनमें वार्ड संख्या 1, 2, 3, 6, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 21, 22 और 23 शामिल हैं। ये वे इलाके हैं, जहां आवासीय और व्यावसायिक, दोनों प्रकार की संपत्तियों की मांग तेज़ है। इन क्षेत्रों में कई पॉश इलाके भी सम्मिलित हैं, जहां जमीन की कीमतें पहले से ही ऊँची हैं।

ज्यादा रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ेगाः

नयी दरों के प्रभाव में आने के बाद संपत्ति खरीदारों को ज्यादा रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ सकता है, जिससे कुल लागत में बढ़ोतरी होगी।

इसे भी पढ़ें

IAS विनय चौबे के सगे संबंधियों के नाम पर खरीदे गये जमीन और फ्लैट के कागजात मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं