नौनिहालों को अच्छी शिक्षा मिले, यही हमारा लक्ष्य : हेमंत सोरेन

1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है।

शिक्षा हमारे लिए मजबूत रीढ़ का हड्डी साबित हो, झारखंड के नौनिहालों को अच्छी शिक्षा मिले, यही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि अभी राज्य में हजारों की संख्या में शिक्षकों की बहाली होनी है। कई और नियुक्तियां भी होनी है जिसकी प्रक्रिया लगभग आखिरी चरण में है।

हेमंत ने कहा कि झारखंड के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हमने गांठ बांध रखी है कि उस समस्या का समाधान किसी ना किसी तरह से हमें निकालना है। क्योंकि झारखंड राज्य गठन के लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी है।

अलग राज्य को लेकर आदरणीय दिशोम गुरुजी समेत हजारों-लाखों लोगों ने अपना खून-पसीना बहाया, तब जाकर हमें अलग राज्य मिला। मगर राज्य बनने के बाद भी झारखण्ड देश का सबसे पिछड़ा राज्य रहा है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं