LLM admission: रांची विश्वविद्यालय में एलएलएम नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

1 Min Read

LLM admission:

रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में एलएलएम कोर्स में नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी 21 अगस्त 2025 तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आइएलएस में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक मिश्रा ने दी और बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कार्टोग्राफिक प्रतियोगिता में डीपीएस की टीम ने किया प्रदर्शन

इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन झारखंड चैप्टर की ओर से आयोजित मैप क्यूज की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। डीपीएस रांची को प्रथम स्थान, नेतरहाट आवासीय विद्यालय लातेहार को द्वितीय और केरली स्कूल धुर्वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस परीक्षा में 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया और यह प्रदेश स्तर पर आयोजित की गई थी। अब यह परीक्षा अगले चरण में अखिल भारतीय स्तर पर होगी। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए डीएसपीएमयू को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें 

रांची विश्वविद्यालय में 321 शिक्षकों की नियुक्ति, यहां करें आवेदन

Share This Article
Exit mobile version