रांची : अगर आप रांची में शिक्षक की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।
रांची विश्वविद्यालय में आवश्यकता के आधार पर 321 शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
इसके लिए आवेदन 13 मार्च से 23 मार्च तक किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार चांसलर पोर्टल (www.jharhanduniversity.nic.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी पीजी और संबद्ध कॉलेजों में यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी। ये नियुक्तियां अलग-अलग विषयों में की जाएंगी।
सबसे ज्यादा नियुक्तियां इतिहास विषय में होंगी। इतिहास विषय में कुल 42 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
321 पदों में अनारक्षित के 129 पद, एसटी के 83 पद, एससी के 32 पद, बीसी वन के 26 पद, बीसी टू के 19 पद व इडब्लूएस के 32 पद में नियुक्ति होगी। जो शिक्षक नियुक्त होंगे उनको प्रतिमाह अधिकतम 57700 रुपये दिये जाएंगे।
आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
हालांकि, राज्य की अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST), और दिव्यांगों के लिए शुल्क 500 रुपये ही है।
इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार रांची विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
कोयला मंत्रालय अगले वित्त वर्ष में बिजली क्षेत्र की मांग को पूरा करने को तैयार : जोशी
