Jesova invites CM Hemant: जेसोवा ने सीएम हेमंत को दिवाली मेला में किया आमंत्रित

1 Min Read

Jesova invites CM Hemant:

रांची। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को दिवाली मेला में आमंत्रित किया है। इसे लेकर सोमवरा को जेसोवा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मिला। बता दें कि जेसोवा द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी एवं ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन से पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने की मुलाकात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं