झारखंड में आज हो सकती है बारिश [It may rain in Jharkhand today]

2 Min Read

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर

रांची। झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर दिख रहा है। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 11 अक्टूबर तक राज्य के सभी हिस्सों में आकाश में हल्के से बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
वहीं संथाल परगना और कोडरमा, हजारीबाग के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, रांची और उसके आसपास के अन्य स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दुर्गा पूजा के बाद गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।

इन जिलों में हुई बारिशः

शनिवार को संथाल और कोयलांचल के कई जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में हुई। धनबाद के पुटकी में 75 मिमी के आसपास बारिश हुई है। इसी तरह मैथन में 45, घाटशिला में 45 तथा हजारीबाग में भी 35 मिमी के आसपास बारिश हुई।

सामान्य से अधिक है कई जिलों का तापमानः

जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान सामान्य से अधिक है। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री, जमशेदपुर का तापमान तीन डिग्री, मेदिनीनगर का दो डिग्री से अधिक, बोकारो का दो डिग्री और चाईबासा में पांच डिग्री अधिक है।


मौसम की ऐसी स्थिति अभी जारी रहेगी। दुर्गा पूजा के बाद ठंड के दस्तक देने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का ट्रांसफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं