Chhath Puja rain alert:
रांची। इस छठ पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वी भारत के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 48 घंटों में गहरे दबाव (Deep Depression) में तब्दील हो सकता है।
इस बदलाव का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा। 25 और 26 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में हो सकती है बारिशः
गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, गोड्डा, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, खुंटी, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें



