Ranchi to Purnia Flight: रांची से पूर्णिया के लिए 17 सितंबर से इंडिगो की फ्लाइट

Juli Gupta
2 Min Read

Ranchi to Purnia Flight:

रांची। रांची और बिहार के पूर्णिया के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर 2025 से रांची से पूर्णिया के लिए कोलकाता के रास्ते नई हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी।

कोलकाता होकर जायेगी फ्लाइटः

इंडिगो का विमान सुबह 7:40 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। कोलकाता पहुंचने के बाद यह दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वापसी में विमान दोपहर 2:30 बजे पूर्णिया से कोलकाता के लिए रवाना होगा और रात 8:45 बजे रांची वापस पहुंचेगा। यह सेवा एक दिन में दो चरणों में चलेगी, जिससे रांची से पूर्णिया और पूर्णिया से रांची की यात्रा आसान हो जाएगी।

यात्रियों को राहतः

वर्तमान में रांची से पूर्णिया के लिए केवल एक सीधी ट्रेन, रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस उपलब्ध है। बस से सफर लंबा और थकाऊ होता है। नई हवाई सेवा से यात्रियों का समय बचेगा और सफर आरामदायक होगा। इस सेवा का फायदा रांची और पूर्णिया के अलावा देवघर, भागलपुर, कटिहार, गोड्डा, साहिबगंज और जमशेदपुर जैसे आसपास के जिलों के लोग भी उठा सकेंगे।

क्षेत्रीय विकास को बढ़ावाः

यह हवाई सेवा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन के लिए यात्रा करने वालों के लिए वरदान साबित होगी। साथ ही, यह क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। इंडिगो की यह पहल छोटे शहरों को हवाई नक्शे से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़ें 

PM Modi: जापान में मोदी ने देखी बुलेट ट्रेन, पीएम इशिबा के साथ नए E10 कोच में सफर किया मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी यह ट्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं