SAF Games:
रांची। झारखंड में भारतीय एथलीटों का दबदबा दूसरे दिन भी कायम रहा। मोरहाबादी के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही चौथी साउथ एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 32 हो गई है।
श्रीलंका दूसरे स्थान परः
श्रीलंका ने भी कड़ा मुकाबला जारी रखा और 8 स्वर्ण सहित 23 पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। जबकि, नेपाल तीन कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के हर गोल्ड मेडल जीतने पर पूरे स्टेडियम में राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ की गूंज सुनाई दी। खिलाड़ी जब पोडियम पर पहुंचे तो दर्शक दीर्घा में बैठे अधिकारी, कोच और टीम साथी खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल हुए। हर गोल्ड मेडल के साथ भारतीय तिरंगा ऊपर उठता देख खिलाड़ियों की आंखें गर्व से चमक रहे थे।
भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन से साफ है कि मेजबान देश पदक तालिका में शीर्ष पर रहने की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें
