Ranchi puja pandal: बरियातू में स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

1 Min Read

Ranchi puja pandal:

रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांके के पूर्व विधायक समरीलाल, बीजेपी नेता वरूण साहू, रंजन सिंह और अनिल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद संजय सेठ ने माता रानी की पूजा-अर्चना भी की। बता दें कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में बड़े ही आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें कलाकृति का नमूना देखते ही बनता है।

इसके निर्माण में मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तनों का इस्तेमाल भी किया गया, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष विवेक सिंह मोनू ने बताया कि महाअष्टमी की शाम को महाआरती का आयोजन किया जायेगा, जिसमें वाराणसी का दल अपनी प्रस्तुति देगा। साथ ही, इस साल विजयदशमी के दिन ही महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा। पंडाल के उद्घाटन के मौके पर क्लब के सत्यम सत्दर्शी, आलोक झा समेत अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

Ranchi Durga Puja Pandal 2025: रांची में कहां, किस थीम पर बन रहे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं