SDRF मौजूदगी में हो रहा प्रतिमा विसर्जन [Idol immersion taking place in the presence of SDRF]

1 Min Read

रांची बड़ा तालाब में टीम तैनात

रांची। रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर बड़ा तालाब में एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तालाब पर मौजूद है, ताकि विसर्जन के दौरान कोई घटना न हो।

रांची नगर निगम क्षेत्र में 4 स्थलों पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। रांची समेत अन्य शहरों में डैम और तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी तालाबों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सभी विसर्जन स्थलों पर नाव, नाविक और गोताखोरों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन के दौरान सभी पूजा समितियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं