बुढ़मू में ऐतिहासिक गुतरु जतरा का आयोजन [Historical Gutru Jatra organized in Budhmu]

1 Min Read

बुढ़मू। सोमवार को ऐतिहासिक गुतरु जतरा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व परंपरा के अनुसार रात्रि में पुजारी रघु राम पाहन के द्वारा लाल मुर्गा की बली देकर पूजा अर्चना किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें आए कलाकार चिंता देवी , एग्नेश, कयूम अब्बास के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मेला मंच का विधिवत उद्घाटन बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रांची के पार्वती देवी, उप प्रमुख बुढ़मू के हरदेव साहू, चैन गड़ा पंचायत के मुखिया देवी एवं मेला कमेटी के लोगों के द्वारा संयुक रूप से फीता काटकर किया गया।

मेला में ईख , मिठाई खिलौने की दुकान रही। मेला में काफी भीड़ देखने को मिला। मेला में कई नेता, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी उपस्थित थे। मेला को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष राहुल कुमार ,सचिव अशोक महतो ,कोषाध्यक्ष नागेश्वर महतो ,उपाध्यक्ष मधुसूदन पाहन, उपसचिव मोहन महतो, संरक्षक सत्यनारायण मुंडा ,शिवचरण महतो ,रामेश्वर महतो ,शिव प्रसाद लोहरा, शिवनारायण मुंडा ,सतेंद्र महतो ,जागेश्वर महतो ,सुरेश पाहन सहित मेला कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं