28 महीने से जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल की बेल पर शनिवार को सुनवाई [Hearing on the bail of suspended IAS Pooja Singhal, who has been in jail for 28 months, on Saturday.]

1 Min Read

रांची। निलंबित IAS पूजा सिंघल की ओर से दायर उस याचिका पर अब शनिवार को सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने नए कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगाई है। शुक्रवार को पूजा सिंघल के अधिवक्ता के द्वारा आंशिक बहस हुई। जिसके बाद ईडी की ओर से बहस की जाएगी। जिसे रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है।

इससे पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि कितनी हुई है। जिसके आलोक में जेल अधीक्षक की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूजा सिंघल अब तक लगभग 28 महीनों से जेल में बंद हैं।

पूजा सिंघल के अधिवक्ता के मुताबिक नए क़ानून के अनुसार किसी मामले में लंबे समय से जेल में बंद आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि उक्त मामले में दी जाने वाली सजा की एक तिहाई है, तो उसे बेल दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

बिरसा मुंडा के वंशजों ने अस्पताल प्रबंघन पर लगाया ये आरोप 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं