CM हेमंत की बेल के खिलाफ दायर याचिका पर 29 को सुनवाई संभव [Hearing on petition filed against CM Hemant’s bail possible on 29th]

1 Min Read

मामला सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस गवई और जस्टिस विश्वनाथन की कोर्ट में सूचीबद्ध

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल को रद्द करने की मांग वाली ED की याचिका पर 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, यह मामला सुनवाई के लिए 29 जुलाई को सूचीबद्ध हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ ED की याचिका पर सुनवाई करेगी।

दरअसल ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईकोर्ट के 28 जून के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ जमानत की सुविधा प्रदान की गयी है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत की बेल के लिए दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं