Maiya Samman Yojna:
रांची। झारखंड की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर महीने की किस्त जल्द ही लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने सभी जिलों में राशि हस्तांतरण की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और वित्तीय विभाग ने ट्रांजैक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी है।पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के तहत करीब 2 लाख 80 हजार महिलाओं को इस माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, राशि भेजने से जुड़ी सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अगले तीन दिनों के भीतर लाभुकों के बैंक खातों में राशि जमा होने की संभावना है।
योजना के तहत
योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रति माह ₹2,500 की सहायता राशि दी जाती है। जिले में अब तक 3 लाख 7 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से लगभग 2.80 लाख आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। हालांकि कुछ खातों में आधार मिसमैच, डीबीटी लिंक न होना या अन्य तकनीकी कारणों से राशि अभी रोकी गई है।वहीं, राज्य में सर्वजन पेंशन योजना की राशि भी अधिकांश लाभुकों के खातों में भेज दी गई है। हालांकि, इस बार केंद्रीय पेंशन मद में आवंटन न होने की वजह से कुछ लाभुकों का भुगतान फिलहाल लंबित है।
सूत्रों के अनुसार
सूत्रों के अनुसार, आगामी 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव होने जा रहा है। इस कारण संभावना जताई जा रही है कि सरकार चुनाव से पहले ही लाभुकों के खातों में राशि स्थानांतरित कर देगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके।यह कदम सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से अपील, जरूर कराएं भौतिक सत्यापन
