Fake liquor seized Bihar:
बोकारो। बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह इलाके में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹60 लाख की नकली अंग्रेजी शराब जब्त की है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक बंद पड़े क्रेशर के अंदर अवैध शराब के साथ छिपाकर रखी गई है। छापेमारी के दौरान टीम को लगभग 1,100 पेटी नकली शराब से भरी ट्रक मिली।
जांच में खुलासा:
जांच में पता चला है कि यह शराब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वहां खपाने की साजिश के तहत रखी गई थी। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां अवैध शराब की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय रहता है।
अधिकारियों के अनुसार:
अधिकारियों के अनुसार, ट्रक को अन्य खराब वाहनों के बीच जानबूझकर छिपाया गया था ताकि किसी को शक न हो। छापेमारी के वक्त चालक, क्रेशर मालिक या किसी तस्कर का कोई सुराग नहीं मिला। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। उत्पाद विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि बिहार भेजने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें
