Chavi Ranjan: रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से नहीं मिली बेल

2 Min Read

Chavi Ranjan:

रांची। बहुचर्चित जमीन घोटाले में फंसे रांची के पूर्व DC और IAS अधिकारी छवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की एकल पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि छवि रंजन को फिलहाल बेल नहीं दी जा सकती। इससे पहले कोर्ट ने 25 जुलाई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सेना की जमीन से जुड़ा है मामलाः

यह मामला बरियातू (बड़गाईं अंचल) में सेना की जमीन से जुड़ा है, जिसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचे जाने का आरोप है। ईडी ने इस घोटाले में छवि रंजन सहित 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

चार्जशीट में इनके नामः

चार्जशीट में छवि रंजन के अलावा कारोबारी विष्णु अग्रवाल, राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित फर्जी रैयत प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष का नाम शामिल है।
ईडी का कहना है कि सेना की जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिए निजी लोगों के नाम कर अवैध रूप से करोड़ों रुपये की जमीन सौदेबाज़ी की गई।

इसे भी पढ़ें

पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से भी बेल नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं