Jail superintendents: झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला, जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल – देखें पूरी लिस्ट

2 Min Read

Jail superintendents:

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के जेल प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को पांच काराधीक्षकों (जेल सुपरिटेंडेंट्स) के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की। इस बदलाव के साथ कई जिलों के जेल प्रबंधन में नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

नए काराधीक्षकों की नियुक्ति इस प्रकार की गई है –

कौशिक कुमार को मंडल कारा, गोड्डा का काराधीक्षक बनाया गया है।
गोपाल चंद्र महतो को मंडल कारा, गुमला का प्रभार सौंपा गया है।
नील प्रवीण कुल्लू को उपकारा, रामगढ़ में पदस्थापित किया गया है।
परमेश्वर भगत को मंडल कारा, साहेबगंज का काराधीक्षक बनाया गया है और साथ ही उन्हें मंडल कारा, पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

चंद्रशेखर प्रसाद सुमन

चंद्रशेखर प्रसाद सुमन, जो अब तक साहेबगंज केंद्रीय कारा और पाकुड़ जेल का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें स्थानांतरित कर हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का काराधीक्षक नियुक्त किया गया है।विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर नई नियुक्तियां की गई हैं और जिनका नया पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत गृह विभाग, रांची में योगदान देना होगा।

सूत्रों के अनुसार

यह बदलाव राज्य में जेल प्रशासन के पुनर्गठन और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जेलों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस फेरबदल के बाद गृह विभाग ने सभी काराधीक्षकों को अपने-अपने नए पदस्थापना स्थलों पर शीघ्र योगदान करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें

Association for Democratic Reforms : ADR की रिपोर्ट, 2023-24 में बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा, कांग्रेस-AAP के मुकाबले 6 गुना ज्यादा, 6 पार्टियों को 2544 करोड़ रु. मिले

Share This Article