ESIC रांची में खोलेगा मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी मंजूरी [ESIC will open a medical college in Ranchi, Center approved]

2 Min Read

रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ के प्रयास से रांची में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हुआ है। ईएसआईसी के द्वारा रांची में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख भाई मंडवीय ने नई दिल्ली में की।

रांची में पहले से मौजूद है ईएसआईसी का अस्पतालः

रक्षा राज्य मंत्री बनने के तुरंत बाद नई दिल्ली में संजय सेठ ने मनसुख मांडवीय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बताया था कि रांची में ईएसआईसी का एक अस्पताल है, जिसे बड़ा रूप दिए जाने की आवश्यकता है।

रांची के ईएसआईसी अस्पताल पर झारखंड के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी आश्रित हैं, ऐसे में यह आवश्यक है कि अस्पताल विस्तृत रूप दिया जाए और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

संजय सेठ से ने दिया था ये प्रस्तावः

बातचीत के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को मेडिकल कॉलेज खोलने से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार करने का आग्रह किया था। इसी आलोक में केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ईएसआईसी के 194वें बैठक में कई घोषणा की है।

जिसमें रांची में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडिकल सीटों को 75000 बढ़ाने पर जोर दिया था। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रधानमंत्री के उसी विचार से संबंधित है।

बढ़ जायेंगी मेडिकल की सीटेः

रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची में एक और मेडिकल कॉलेज खोलने से जहां मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई आसान हो सकेगी। उन्हें कई अत्याधुनिक सुविधा और प्रशिक्षण मिल सकेगा, वहीं इस क्षेत्र की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

इस पहल के लिए श्री सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मंडवीय के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

इसे भी पढ़ें

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ऐतिहासिक होगा — संजय सेठ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं