Assistant Professor Appointment:
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर गणित एवं विज्ञान विषय के सफल और अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसलिंग 8 अगस्त 2025 को होगी।
यह काउंसलिंग रांची समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A, कमरा संख्या G-14 व G-15 में होगी। कुल 129 अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होना है।
क्रमांक 1 से 65 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे से
क्रमांक 66 से 129 तक की काउंसलिंग दोपहर 2:30 बजे से
प्रमाण पत्रों के दो सेट लेकर आने होंगेः
अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक व प्रशिक्षण से जुड़े मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो सेट स्वः अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
सभी जरूरी दस्तावेजों को दो अलग-अलग फोल्डर में क्रम अनुसार लगाकर लाना होगा, जिनके ऊपर स्पष्ट रूप से नाम, पिता का नाम, क्रमांक, कोटि और विषय लिखा होना चाहिए।
इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पा सकते हैं पूरी जानकारीः
जांच-पत्रक, दिशा-निर्देश, शेड्यूल और अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर: 83040361604 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें









