Ranchi School Admission 2025: राजधानी के टॉप 21 स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें कब और कहां मिलेंगे फॉर्म

2 Min Read

Ranchi School Admission 2025:

रांची। रांची के 21 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एंट्री क्लास (Entry Class) एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार करीब 1100 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कई स्कूलों ने अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म जारी कर दिए हैं, जबकि कुछ संस्थानों में यह प्रक्रिया आगामी सप्ताह में शुरू होगी।

सरला बिरला से लेकर शारदा ग्लोबल तक

सरला बिरला पब्लिक स्कूल (महिलौंग) में नर्सरी से क्लास 1 तक के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक लिए जा रहे हैं। शारदा ग्लोबल स्कूल (बुकरू) ने भी 6 से 17 अक्टूबर तक आवेदन का समय तय किया है। वहीं, सेंट माइकल्स प्ले स्कूल (पंडस और रातू) में 15 अक्टूबर तक फॉर्म लिए जाएंगे। लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल (13 अक्टूबर से) और मनन विद्या मनराखन महतो स्कूल ने भी ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा

कुछ स्कूलों जैसे सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल में फॉर्म 1 नवंबर से ऑफलाइन मिलेंगे, जबकि कई संस्थान अपनी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन ले रहे हैं। अभिभावकों से कहा गया है कि आवेदन भरने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

अभिभावकों के लिए सलाह: समय पर आवेदन करें

स्कूलों ने अभिभावकों को चेताया है कि सीमित सीटों के कारण समय पर आवेदन जरूरी है। अधिकतर स्कूलों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया अक्टूबर के अंत तक पूरी हो जाएगी। आवेदन संबंधी जानकारी संबंधित स्कूल की वेबसाइट या ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

मिशन एडमिशन: 11वीं में नामांकन के लिए हो जाइये तैयार, यहां मिल रहे हैं फार्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं