दिवाली, छठ में घर आना हुआ महंगा, फ्लाइट किराए में भारी उछाल [Coming home becomes expensive during Diwali, Chhath, huge increase in flight fares]

1 Min Read

रांची। रांची से दूर दूसरे शहर नें रहने वाले लोग दिवाली और छठ में अपने घर आने को उत्सुक रहते हैं। लेकिन इस बार दूसरे शहर से रांची आना थोड़ महंगा पड़ सकता है।

दरअसल, दीपावली के दिन फ्लाइट से रांची आनेवाले यात्रियों को महंगा टिकट खरीदना पड़ रहा है। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से रांची आनेवाले यात्रियों को आम दिनों की अपेक्षा तीन से 15 हजार रुपये तक अधिक देना पड़ रहा है।

31 अक्तूबर को बेंगलुरु-रांची डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 10,650 से 25239 रुपये, दिल्ली-रांची का किराया 10,119 से 19998 रुपये, मुंबई-रांची का किराया 17364 से 19728 रुपये, हैदराबाद-रांची का किराया 8156 से 12776 रुपये, कोलकाता-रांची का किराया 4547 से 5702 रुपये, चेन्नई-रांची का किराया 12599 से अधिक, गोवा-रांची का किराया 17088 रुपये से अधिक, पटना-रांची का किराया 3115 रुपये से अधिक, अहमदाबाद-रांची का किराया 12227 रुपये से अधिक व भुवनेश्वर-रांची का किराया नन-स्टॉप फ्लाइट में 6161 रुपये से अधिक है। इससे घर आनेवाले यात्री परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें

अब दिवाली और छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं