IND vs SA match:
रांची। रांची में रविवार को होने वाले इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वनडे मैच ने शहर की यात्रा व्यवस्था पर भारी दबाव बना दिया है। क्रिकेट प्रेमियों का क्रेज देखने से बन रहा है। बता दे झारखंड के साथ बिहार, बंगाल और दिल्ली से हजारों क्रिकेट फैंस रांची पहुंच रहे हैं, जिसके कारण ट्रेनों, फ्लाइट्स, बसों और होटलों में भारी भीड़ देखी जा रही है।
ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी:
29 नवंबर तक रांची आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पटना और कोलकाता रूट की ट्रेनों में वेटिंग 100 से 250 तक हो चुकी है।
- रांची जनशताब्दी: स्लीपर 134 वेटिंग
- पटना वंदे भारत: 60 वेटिंग
- मौर्या एक्सप्रेस: स्लीपर 86, थर्ड एसी 45
- पाटलीपुत्र एक्सप्रेस: 50
- शताब्दी एक्सप्रेस: 25
- कोलकाता वंदे भारत: 30
- हावड़ा–हटिया एक्सप्रेस: 70
- दिल्ली–रांची गरीब रथ: 250
वेटिंग इतनी बढ़ गई है कि कई यात्रियों को बस या फ्लाइट का विकल्प चुनना पड़ रहा है।
फ्लाइट किराया 1.5 से 2.5 गुना तक बढ़ा
फ्लाइट टिकटों की मांग अचानक बढ़ने से किरायों में भारी उछाल आया है।
29 नवंबर के किराए: - पटना–रांची: ₹7000
- कोलकाता–रांची: ₹8000
- दिल्ली–रांची: ₹9500
- मुंबई–रांची: ₹11,000
सामान्य दिनों का किराया 3000–7000 के बीच रहता है। पटना–रांची रूट की 95% सीटें फुल हो चुकी हैं। 1–3 दिसंबर को रांची से लौटने वाली फ्लाइट्स का किराया भी 7500–11000 तक पहुंच गया है
बसें भी 70% तक बुक, किराया बढ़ा
ट्रेन–फ्लाइट की भीड़ देखते हुए बिहार और कोलकाता से आने वाली बसों में 70% सीटें भर चुकी हैं। किराया भी डेढ़ गुना तक बढ़ गया है।
होटलों में हाउसफुल स्थिति
रांची के रेडिशन ब्लू, रमाडा, बीएनआर चाणक्या समेत लगभग सभी बड़े होटल सोल्ड-आउट हैं। बजट होटलों में भी कमरे मुश्किल से मिल रहे हैं।मैच के कारण शहर में ट्रैफिक, होटल और बाजारों में रौनक बढ़ी है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या से शहर की व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।



