Governor Santosh Kumar Gangwar: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Juli Gupta
2 Min Read

Governor Santosh Kumar Gangwar:

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि, “राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मरांग बुरु से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा उनके मार्गदर्शन में राज्य निरंतर प्रगति करे।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी किया ट्वीट

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “ईश्वर राज्यपाल को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और अपार खुशियां प्रदान करें। वे हमारे मार्गदर्शक और अभिभावक हैं, जिन्होंने सदैव प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।”

राज्यपाल गंगवार के जन्मदिन पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी बधाई दी। उनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और लोककल्याणकारी नीतियों को बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर राजभवन में सादे समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें

Youth play: देश के विकास में युवाओं का अहम भूमिका : राज्यपाल

Share This Article