JLKM leader injured: धनबाद में बवाल, जेएलकेएम नेता घायल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

2 Min Read

JLKM leader injured:

धनबाद। धनबाद जिले के भौंरा पर सियाबाद में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें जेएलकेएम के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इसेक बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस वहां कैंप कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस दौरान कई कोयला लोड वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। घटना में जेएलकेएम के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

दो गुटों के बीच हुआ विवादः

विवाद जेएलकेएम नेता कार्तिक महतो और पूर्व पार्षद सह कारोबारी शिव कुमार यादव के समर्थकों के बीच हुआ। दोनों गुटों के बीच लंबे समय से कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से वसूली और परिचालन में बाधा डालने को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी रहती है। घटना के बाद जेएलकेएम नेता शक्तिनाथ महतो ने आरोप लगाया कि शिव कुमार यादव के गुंडों ने पार्टी प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक महतो जनता की आवाज उठाते हैं, इसलिए उन्हें टारगेट किया गया। उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

इसे भी पढ़ें

JLKM’s agitation intensifies:जेएलकेएम का आंदोलन तेज, कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक का पुतला फूंका

Share This Article