सीसीएल की 4 खुली खदानों मगध, आम्रपाली, नॉर्थ उरीमारी व अशोका को 5 स्टार रेटिंग पुरस्कार [CCL’s 4 open mines Magadha, Amrapali, North Urimari and Ashoka get 5 star rating award]

2 Min Read

रांची। दिल्ली में “कोयला एवं लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार का आयोजन किया गया। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह को यह पुरस्कार दिया। कोयला मंत्री ने सीसीएल के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के लिए स्थायी खनन प्रथाओं के महत्व पर बल दिया।

वहीं, सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने पर हर्ष जताया और संचालन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ पर्यावरणीय और सामाजिक जिम्मेदारी के उच्चतम मानकों का पालन करने की सीसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कहा कि यह पुरस्कार सीसीएल की स्थायी खनन की दिशा में जारी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह देश की ऊर्जा सुरक्षा में सीसीएल के योगदान को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा, कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, कोयला मंत्रालय की अपर सचिव विस्मिता तेज, रूपिन्दर बरार, कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद, सीसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) सतीश झा, निदेशक तकनीकी (संचालन) हरीश दुहान व अन्य भी मौजूद रहे।

क्या है स्टार रेंटिंग :

5-स्टार रेटिंग इन खदानों द्वारा स्थायी खनन प्रथाओं, पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन और सामाजिक व आर्थिक विकास में उनके योगदान की उत्कृष्टता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली के डेवलपर ने JioHotstar.com डोमेन खरीदा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं