Ranchi Cables lying:
रांची। मंगलवार को बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण राजधानी रांची के कई इलाकों में सड़क हादसे हो गए। बिजली विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों के अनधिकृत ओएफसी (Optical Fiber Cable) को हटाने का अभियान चलाया, लेकिन कर्मचारियों ने केबल काटकर सड़कों पर ही फेंक दिए। इससे बाइक और स्कूटी सवार तारों में उलझकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए।डोरंडा कॉलेज के पास तीन बाइक सवार और एक स्कूटी सवार हादसे का शिकार हुए। स्कूटी सवार कुंदन कुमार चौधरी की टांग टूट गई, जबकि उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति को कमर में गंभीर चोट लगी, जिसे परिचितों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह के हादसे करमटोली और बरियातू रोड में भी हुए।
बिजली विभाग ने यह अभियान कहां कहां चलाया ?
बिजली विभाग ने यह अभियान कचहरी, करमटोली, बरियातू रोड, कांके रोड, बूटी मोड़ और डोरंडा समेत कई क्षेत्रों में चलाया था। परंतु कर्मचारियों द्वारा केबल को सड़क पर ही छोड़ देने से आम लोगों को परेशानी और खतरा दोनों झेलना पड़ा। जब टेलीकॉम कंपनियों को इसकी जानकारी मिली, तो उनके प्रतिनिधियों ने जेबीवीएनएल जीएम (रांची सर्किल) से संपर्क किया। इसके बाद केबल काटने का कार्य तुरंत रोक दिया गया।
जीएम मनमोहन कुमार ने टेलीकॉम कंपनियों से
फिलहाल, जीएम मनमोहन कुमार ने टेलीकॉम कंपनियों को एक सप्ताह का समय दिया है और कहा है कि यदि सड़क पर केबल फेंकने से दुर्घटनाएं हुई हैं, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Ranchi University में डिग्री के लिए हाहाकार, JET आवेदन ने बढ़ाई परेशानी







