रांची के अपर बजार में कारोबारी से 41.50 लाख की ठगी, कंपनी पर केस दर्ज [Businessman cheated of Rs 41.50 lakh in Ranchi’s Upper Bazaar, case registered against company]

2 Min Read

रांची । रांची के अपर बाजार के कारोबारी दिनेश कुमार ने इंदौर स्थित “ऑल इंडिया फ्रेंचाइजर-डीभाईन कैम्फर” कंपनी और उसके चार अधिकारियों पर 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है।

दिनेश कुमार ने कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी “डीके इंटरप्राइजेज” झारखंड में सरस्वती कंपनी के कपूर की थोक विक्रेता है। अक्टूबर 2023 में उन्होंने डिस्ट्रिब्यूटरशिप के लिए इस कंपनी से समझौता किया था।

दिनेश ने आरोप लगाया कि कंपनी ने डिस्ट्रिब्यूटरशिप देने के नाम पर उनसे कुल 73 लाख रुपये लिए। इसके बदले शुरुआत में कम गुणवत्ता का माल भेजा गया और फिर माल की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी गई।

जब उन्होंने पैसे की वापसी की मांग की, तो कंपनी ने न केवल डिस्ट्रिब्यूटरशिप रद्द कर दी बल्कि भुगतान लौटाने में भी आनाकानी की।

इस मामले में कंपनी के एमडी धर्मेत अनिल बोदानी, डायरेक्टर श्यामल अनिल बोदानी, सीओ पराग किशोर और उप सीईओ रूपेश को आरोपी बनाया गया है। दिनेश का कहना है कि उन्होंने कई बार आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अब उनका कोई जवाब नहीं मिल रहा।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अगर आरोपी तीन नोटिस के बाद भी जवाब नहीं देते हैं, तो वे इंदौर जाकर कोर्ट में आवेदन करेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ठगी के इस बड़े मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची में गैस कर्मचारी बनकर कर रहे साइबर ठगी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं