लालपुर के थड़पकना में मिला प्रतिबंधित मांस, जांच में जुटी पुलिस [Banned meat found in Thadpakna of Lalpur, police engaged in investigation]

1 Min Read

रांची, एजेसियां। लालपुर थाना क्षेत्र के थड़पखना में रविवार को एक धार्मिक स्थल के निकट प्रतिबंधित मांस मिलने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दी।

जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के पास एक बोरे में बंद कर प्रतिबंधित मांस फेंक दिया था।

जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, तो वे मौके पर जुटने लगे और तुरंत सड़क जाम कर दी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

लालपुर थाने में दो युवकों ने कर दी ASI की बेरहमी से पिटाई [Two youths brutally beat up ASI in Lalpur police station]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं