Rain Alert in Jharkhand: झारखंड में 3 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

2 Min Read

Rain Alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ी है, जिससे अगले कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी।

तापमान में गिरावट की संभावनाः

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अब तक सामान्य से 29% अधिक बारिशः

राज्य में 1 जून से 28 अगस्त तक कुल 1007.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 778.3 मिमी होती है। इस तरह झारखंड में अब तक सामान्य से 29% अधिक बारिश हो चुकी है। बीते दो दिनों से मानसून कमजोर था, लेकिन लो-प्रेशर बनने से अब बारिश की रफ्तार फिर से तेज होगी।

इन जिलों में अलर्टः

29 अगस्त (शुक्रवार): राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी।

30 और 31 अगस्त: रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा और गुमला में वज्रपात व भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी।

Rain alert in Uttrakhand: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लिए भी जारी चेतावनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं