Rail Teka Dahar Chheka:
रांची। एक बार फिर कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होने जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 20 सितंबर को ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन होगा। इस दौरान झारखंड और बंगाल में कई जगहों पर ट्रेनें रोकी जायेंगी। रेलवे स्टेशनों पर चक्का जाम किया जायेगा।
इस आंदोलन को आजसू पार्टी ने खुला समर्थन देने का एलान किया है। आजसू के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने घोषणा की है कि 24 जिलों में नियुक्त प्रभारी इस आंदोलन को सफल बनाने में जुटेंगे।
सभी राजनीतिक दलों से की अपीलः
आजसू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे इस आंदोलन का समर्थन करें। पार्टी ने साफ कहा है, “हम कोई भीख नहीं मांग रहे, अपना हक मांग रहे हैं।” आजसू ने यह भी ऐलान किया है कि कुड़मी समाज की इस मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें

















