Suspected terrorist: रांची के बाद पलामू से भी एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

1 Min Read

Suspected terrorist:

रांची। रांची के बाद पलामू से भी एक संदिग्घ आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई भी दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने की है। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामगंज से 22 वर्षीय गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया है। गुलशेर से पूछताछ की जा रही है और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, गुलशेर के खिलाफ कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों को गोपनीय रखा गया है।

पूछताछ कर रही पुलिसः

अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गुलशेर की भूमिका क्या रही है। बता दें कि थोड़ी देर पहले रांची से भी एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुआ है।

इसे भी पढ़ें

Mayank Singh: ATS SP टीम लेकर गये अजरबैजान, 23 अगस्त को कुख्यात मंयक को लेकर लौटेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं