Dhanteras 2025: धनतेरस से 5 दिन पहले चांदी 2 लाख के करीब, सोने की कीमतों में भी उछाल

2 Min Read

Dhanteras 2025:

रांची। रांची के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोमवार को चांदी की कीमत ₹1,90,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो एक ही दिन में ₹12,000 की तेजी है। जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत और बढ़ जाएगी। बीते एक सप्ताह में चांदी लगभग ₹45,000 प्रति किलोग्राम तक महंगी हो चुकी है।

सोने की कीमतों में भी तेज

सोने की कीमतों में भी तेजी जारी है। एक सप्ताह पहले 10 ग्राम जेवराती सोना ₹1,09,700 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था, जो अब ₹1,16,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धनतेरस और आगामी लग्न के चलते मांग काफी बढ़ गई है।

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं

विशेष रूप से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच लोग सोना और चांदी में निवेश को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। बढ़ती मांग और निवेश की प्रवृत्ति के चलते सर्राफा बाजार में कीमतों में तेजी बनी हुई है। निवेशक और ग्राहक दोनों ही इस समय खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे धनतेरस और लग्न के मौसम में सोना-चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस इफेक्टः रांची में सोना 5 दिन में 4500, चांदी 12000 रु. महंगे

Share This Article
Exit mobile version