Document verification:
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन पर रोक लगा दी है। इससे इन अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सोमवार को JSSC (झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की अपील पर सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।
इससे पहले सिंगल बेंच ने सहायक अध्यापक (कक्षा 6 से 8) की नियुक्ति प्रक्रिया में दो वर्षीय बी.एड धारकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने का निर्देश दिया था।
मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। इस दौरान JSSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल और अधिवक्ता कुमार प्रिंस ने पक्ष रखा।
इसे भी पढ़ें
