Ranchi Vegetable market:
रांची। दुर्गा पूजा और छठ त्योहार के बाद हुई बारिश से सब्जी उत्पादन पर असर पड़ा है, जिससे राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में सब्जियों के दाम अभी भी महंगे है। नया आलू ₹40 प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पुराने आलू की कीमत ₹18 से ₹30 प्रति किलो के बीच है। लाल आलू ₹25 किलो और आलू अल्टीमेटम ₹25–30 रुपये किलो के भाव पर मिल रहा है।
कौन कौन सब्जी हुई महंगी?
सबसे महंगी सब्जियों में धनिया पत्ता ₹250 से ₹300 किलो तक पहुंच गया है। वहीं, मटर, कटहल और अन्य मौसमी सब्जियां भी महंगी बनी हुई हैं। कुछ राहत टमाटर, कद्दू, कच्चू और सीम के दामों में देखने को मिली है टमाटर इस समय ₹30–40 प्रति किलो बिक रहा है।साग की सभी किस्में बाजार में मौजूद हैं, लेकिन ऊंचे दामों के चलते लोग कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। मेथी साग ₹80–100 किलो, जबकि पालक और हरा साग ₹40–60 किलो में बिक रहा है। मूली, बोदी और बीट की कीमतें ₹30 से ₹60 प्रति किलो के बीच हैं।
उत्पादक मनोहर साहू के अनुसार:
स्थानीय सब्जी उत्पादक मनोहर साहू के अनुसार, बारिश के कारण खेतों में नुकसान हुआ है, जिससे आपूर्ति घट गई और दाम बढ़े हुए हैं। हालांकि किसानों ने दोबारा बुआई शुरू कर दी है, और अगले महीने नई फसल आने पर कीमतों में गिरावट की उम्मीद है।फिलहाल बाजार में ऊंचे दामों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिख रहा है। लोग अब किलो की जगह पाव या आधा किलो सब्जी खरीदकर काम चला रहे हैं। किसानों और उपभोक्ताओं दोनों की निगाहें अब अगले महीने की फसल पर टिकी हैं, जिससे बाजार में राहत की संभावना है।







