Ranchi Road:
रांची। झारखंड कैबिनेट ने रांची को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें अरगोड़ा से लेकर नया सराय तक बनने वाली 6.175 किमी लंबी चार लेन की सड़क के लिए 141 करोड़ छह लाख छह हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।
Ranchi Road: भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरीः
इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हो चुकी है। इसके साथ ही बिरसा चौके से आगे विवेकानंद स्कूल मोड़ से जगन्नाथपुर मंदिर के बगल से होते हुए रिंगरोड तक की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट से स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 310 करोड़ 12 लाख 48 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से रांची से गुमला, लोहरदगा, डाल्टेनगंज, लातेहार जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस सड़क पर नया सराय के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें