Ranchi Railway Station : रांची रेलवे स्टेशन आरपीएफ ने शराब की बोतलें बरामद की, आरोपी गिरफ्तार [Ranchi Railway Station RPF recovered liquor bottles, accused arrested]

2 Min Read

Ranchi Railway Station:

रांची। रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशनों और ट्रेनों में शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैl शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा चलाए गए अभियान सतर्क के तहत एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाकर उसे घेर लिया गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके बैग से कुल 16 बोतलें रॉयल स्टैग (डीलक्स व्हिस्की) बरामद की गईं जिसकी कीमत 11,800 रुपये आंकी गयी।

Ranchi Railway Station:

बरामद शराब की बोतलें एक काले रंग के बैग और एक गुलाबी रंग के बैग से मिलीं। आरोपी की पहचान विशाल कुमार, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता- अशोक सिंह, जोहार नगर, थाना, बोकारो (झारखंड) के रूप में की गई। आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती कबूल की और बताया कि वह बिना किसी वैध दस्तावेज के शराब की बोतलें लेकर जा रहा था। उक्त आरोपी और जब्त किए गए शराब की बोतलों को कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के हवाले किया गया है। इस ऑपरेशन में निरीक्षक शिशुपाल कुमार , उपनिरीक्षक कमल दास, स्टाफ अरुण कुमार, नितेश कुमार, आरके सिंह और प्रदीप कुमार थे।

इसे भी पढ़ें

बिहारः रिजॉर्ट में शराब के साथ होली सेलिब्रेशन कर डाक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं