रांची। पिछले एक-दो सालों से झारखंड के कई अफसर एवं अधिकारियों से ED अलग अलग मामलों में पूछताछ करती आ रही है।
लेकिन, अब एक मामले में खुद ED के अधिकारियों से पूछताछ की जानी है। रांची पुलिस ED के अधिकारियों से सोमवार को पूछकाथ करनेवाली है।
इसके लिए पुलिस ने एसटी-एससी मामले में ED के अधिकारियों को समन भेजा है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा ED के खिलाफ छवि खराब करने को लेकर एसटी-एससी थाने में शिकायत की गई थी।
इसी मामले में पूछताछ के लिए रांची पुलिस ने ED अधिकारियों को समन किया है। ED के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा सहित दो अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।
रांची पुलिस ने CRPC-41A के तहत उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस का जवाब आज रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है।
रांची पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) भी बनाया है। बात दें कि हेमंत सोरेन ने एसटी एससी थाने में आवेदन के माध्यम से ED पर उनकी छवी खराब करने का हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया था।
27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ED की छापेमारी हुई थी. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर ED के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
इसी मामले में रांची पुलिस द्वारा ED के अधिकारियों को समन किया गया है।
इसे भी पढ़ें









