रांची पुलिस की गाड़ी सिमडेगा के ठेठईटांगर में दुर्घटनाग्रस्त, आरोपी समेत 4 घायल [Ranchi Police vehicle meets with accident in Thathaitangar of Simdega, 4 including accused injured]

1 Min Read

सिमडेगा, एजेंसियां : रांची जिला के तुपुदाना थाना की पुलिस एक केस में आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर रांची लौटने के दौरान रांची पुलिस की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई।

गाड़ी इस घटना में आरोपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए है। यह घटना सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक रांची के टुपुदाना थाना के एसआई उमा शंकर सिंह हेड कांस्टेबल प्रेम तिग्गा, कांस्टेबल रंजित सुरीन और चालक प्रताप घोष के साथ टुपुदाना थाना में दर्ज ब्लैकमेलिंग के एक केस के अभियुक्त लोकेश साहू को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार कर शनिवार रात में ठेठईटांगर थाना में रखे थे।

रविवार सुबह अभियुक्त को लेकर सभी पुलिसकर्मी रांची की तरफ आ रहे थे। इसी क्रम में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के अलसंगा मोड के पास सामने से आई हुई अनियंत्रित ट्रक पुलिस की गाड़ी से टकरा गई।

इस घटना में अभियुक्त सहित सभी पुलिसकर्मी और चालक घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात समेत कई गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं