रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अब जहानाबाद में भी रूकेगी

1 Min Read

रांची। बिहार के जहानाबाद के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उनकी मांग रेलवे ने सुन ली है। उनकी मांग को देखते हुए रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को जहानाबाद स्टेशन पर स्टॉपेज दे दिया है।

पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के जहानाबाद स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा।

ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस एक मार्च से जहानाबाद स्टेशन पर सुबह 07:34 बजे आयेगी और 07:36 बजे खुलेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस एक मार्च से जहानाबाद स्टेशन पर रात 21:25 बजे आयेगी और 21:27 बजे खुलेगी। अन्य सभी स्टेशनों पर ट्रेन की समय सारणी पूर्ववत रहेगी।

झारखंड और बिहार के लोगों के लिए 27 जून 2023 को रांची-पटना के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी।

भोपाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया था।

इसे भी पढ़ें

लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं