Ranchi Patna bus accident:
रांची। रांची से पटना जा रही ‘कृष्ण रथ’ यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस शनिवार सुबह दनुआ घाटी के महानेटांड के पास पलट गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। मौके पर चोरदाहा पिकेट की पुलिस टीम तुरंत पहुंच गई है। NHAI के एंबुलेंस से घायलों को चौपारण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीः
अभी तक यह पता नहीं चला है कि बस पलटने का कारण तेज गति थी या सड़क की स्थिति। स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना के कारण दनुआ घाटी मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। अधिकारी जख्मी यात्रियों की हालत पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

