Latest NewsScreen time mental health: मोबाइल एडिक्शन पर नई स्टडी का चौंकाने वाला खुलासा, दिमागी बीमारियां, फोकस ड्रेन और नींद की गड़बड़ी बढ़ी

Screen time mental health: मोबाइल एडिक्शन पर नई स्टडी का चौंकाने वाला खुलासा, दिमागी बीमारियां, फोकस ड्रेन और नींद की गड़बड़ी बढ़ी

Screen time mental health:

नई दिल्ली, एजेंसियां। एक ताज़ा अध्ययन में खुलासा हुआ है कि मोबाइल एडिक्शन लोगों को दिमागी रूप से बीमार बना रहा है। सुबह उठते ही फोन चलाना और रात तक स्क्रीन से चिपके रहना आज की पीढ़ी की बड़ी समस्या बन चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति बिना मोबाइल के बेचैन हो रहा है, जबकि इसकी लत मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 73% लोग रोज़ाना 6 से 7 घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं, जिससे स्क्रीन फटीग, फोकस लॉस और फैंटम वाइब्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

महाराष्ट्र के सांगली जिले का मोहीत्यांचे वडगांव गांव डिजिटल डिटॉक्स की अनोखी मिसाल बना है। यहां हर दिन शाम 7 बजे सायरन बजते ही पूरा गांव एक घंटे तक मोबाइल और लैपटॉप छोड़कर ‘ऑफलाइन हीलिंग’ की ओर लौट आता है। लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं, बच्चे होमवर्क करते हैं और सब मिलकर मन को शांत करने का प्रयास करते हैं। कोरोना के बाद बच्चों पर इसका असर और बढ़ गया है। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में एक किशोर नोमोफोबिया से ग्रस्त पाया गया मतलब मोबाइल से दूर रहने का डर।

यही नहीं, एल्गोरिदम ट्रैप के कारण लोग लगातार उसी तरह के कंटेंट में फंसते जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते, जिससे ‘स्क्रॉल-गिल्ट’ बढ़ता है। अध्ययन बताता है कि 14 से 24 साल के युवाओं में पिछले एक साल में फोन की लत से जुड़े मामलों में 15-20% की बढ़ोतरी हुई है। एमएनसी कर्मचारियों में यह आंकड़ा और भी चिंताजनक है, जो 8 घंटे लैपटॉप और 5-6 घंटे मोबाइल पर बिता रहे हैं। मोबाइल एडिक्शन से 60% लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।

स्मार्टफोन का आंखों पर बुरा असर:

लगातार स्क्रीन देखने से स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम बढ़ रहा है। इससे नजर कमजोर, आंखों में सूखापन, सूजन, लालपन और तेज रोशनी में दिक्कत जैसी परेशानियां सामने आ रही हैं।

बच्चों में फोन का मिसयूज बढ़ा:

रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे फोन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन 90% माता-पिता इस पर ध्यान नहीं देते। यह लापरवाही बच्चों की फोन लत को और गहरा कर रही है।

डिजिटल बाउंड्री बनाना जरूरी:

विशेषज्ञों ने ‘नो-फोन ज़ोन’, खाने के समय स्क्रीन बंद और परिवार के वास्तविक संवाद जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है, ताकि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर फोन के नकारात्मक असर को कम किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles