Ranchi News:
रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में बकरी चोरी करते हुए युवकों को रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बकरी चोरी करने आए कुछ युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस, एक चोर को अपने साथ थाना ले गई, तो आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौजूद चोरों की कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
Ranchi News: 8-10 बकरियां कार में लेकर भाग रहे थेः
जानकारी के मुताबिक मुहल्ले में कुछ बकरियां घास चर रही थी। इस दौरान कुछ युवक एक कार से आए और करीब आठ बकरियों को पकड़ लिया। बकरियों को कार के अंदर बंद कर लिया गया और भागने लगे। बकरियों के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने देखा की कुछ युवक बकरियों को कार में लेकर भाग रहे है। सभी चोर -चोर चिल्लाने लगे, इसके बाद लोगों ने बकरी चोरी कर भाग रहे युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और एक चोर की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ के चंगुल से बकरी चोरी करने वाले युवक को छुड़ाया और थाना ले गई। चोरी की सभी बकरियों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ चोर भीड़ को देख कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें





