Ranchi Heavy Rain: झमाझम बारिश से रांची का मौसम सुहाना [Ranchi’s weather is pleasant due to heavy rain]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

Ranchi Heavy Rain:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इससे पहले हवाएं चल रही थीं। बादल गरज रहे थे। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, लोहरदगा, पलामू और सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Ranchi Heavy Rain: बोकारो और रामगढ़ में बदलेगा मौसमः

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बोकारो और रामगढ़ जिले में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। कुछ ही घंटे में वहां भी मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

झमाझम बारिश के साथ रांची में दिन में हुई रात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं