Gold and Sliver Price: रांची में सोने-चांदी के भाव में तेजी, 10 ग्राम सोना 1,33,820 रुपये पहुंचा

2 Min Read

Gold and Sliver Price

रांची। रांची में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है।

आज का भाव

आज रांची में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,27,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,33,820 रुपये पर बिक रहा है। सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,26,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,32,300 रुपये था। इस तरह 22 कैरेट में 1,450 रुपये और 24 कैरेट में 1,520 रुपये की तेजी दर्ज की गई।
चांदी के भाव में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को रांची में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकी, जबकि सोमवार को इसका दाम 2,56,000 रुपये प्रति किलो था।

अन्य शहरों में सोना-चांदी के भाव

बोकारो
22 कैरेट सोना: 1,29,800 रुपये (10 ग्राम)
24 कैरेट सोना: 1,36,600 रुपये (10 ग्राम)
चांदी: 2,40,000 रुपये प्रति किलो

जमशेदपुर
22 कैरेट सोना: 1,26,700 रुपये (10 ग्राम)
24 कैरेट सोना: 1,38,320 रुपये (10 ग्राम)
चांदी: 2,46,000 रुपये प्रति किलो

देवघर
22 कैरेट सोना: 1,26,848 रुपये (10 ग्राम)
24 कैरेट सोना: 1,38,380 रुपये (10 ग्राम)
चांदी: 2,46,000 रुपये प्रति किलो

सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां
ज्वेलरी विशेषज्ञों के अनुसार, सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है। भारत में सोने के हॉलमार्किंग की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) के पास है।

Share This Article