Ranchi Flyovers: बदलेगी रांची की सूरत, बिछेगा फ्लाईओवर का जाल, 3300 करोड़ होंगे खर्च [Ranchi’s face will change, a network of flyovers will be laid, 3300 crores will be spent]

1 Min Read

Ranchi Flyovers:

रांची। झारखंड सरकार राजधानी रांची की सूरत बदलने की तैयारी कर रही है। रांची की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने के लिए यहां फ्लाईओवरों का जाल बिछाया जायेगा। इसके लिए करीब 3300 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

Ranchi Flyovers:आधा दर्जन से अधिक फ्लाईओवर की योजनाः

सिरमटोली फ्लाईओवर के शुरू होने के साथ ही पथ निर्माण विभाग ने रांची के विभिन्न हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक फ्लाईओवर के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया है। जिन जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण प्रस्तावित है, वे पहले से ही चिह्नित हैं। इनमें से कुछ योजनाओं का डीपीआर भी तैयार हो चुका है। वहीं, कुछ की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार कर ली गयी है।

इसे भी पढ़ें

बदलेंगी राजधानी रांची की तस्वीर ,बिछेगा फ्लाईओवर का जाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं